- Hindi News
- पं. दीन दयाल का हर पल प्रेरणादायी था: शर्मा
पं. दीन दयाल का हर पल प्रेरणादायी था: शर्मा
भाजपा क्लचरल सैल की बैठक में किशन लाल शर्मा और अन्य।
भास्कर न्यूज | जालंधर
भारतीयजनता पार्टी कला संस्कृति प्रकोष्ठ पंजाब प्रदेश की कार्यकारिणी की मीटिंग रविवार को गुरु गोबिंद सिंह एवेन्यू में हुई। इसमें कला संस्कृति प्रकोष्ठ की ओर से आगामी कार्यक्रम की योजना बनाई गई। इसमें 25 सितंबर को राज्य भर में जिला स्तर पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जन्मदिन मनाने का निर्णय लिया।
28 सितंबर को शहीद-ए-आजम भगत सिंह के जन्मदिन पर लुधियाना में समारोह करवाया जाएगा। प्रकोष्ठ पंजाब के कन्वीनर किशन लाल शर्मा ने कहा कि पंडित जी ने पूरा जीवन समाज को समर्पित किया था। जालंधर के जिला कन्वीनर अजमेर सिंह बादल ने बताया कि जालंधर में पंडित जी के जन्मदिवस का कार्यक्रम लम्मा पिंड चौक से होशियारपुर रोड पर स्थित पी एस गार्डन में होगा। वहां राज कुमार भगत, संजीव संगर, सेवा सिंह, जी.एस सोहल, गुरमीत सिंह औलख, दुशान्त वर्मा, नरेश शर्मा, रणवीर नन्ना, तेजिंदर सिंह तेजा, गुरदीप सिंह, अनिल ठाकुर, जसविंदर सिंह, कमल अरोड़ा भी मौजूद थे।