पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 21 अक्टूबर को पुड्डा ग्राउंड में दशहरा मनाएगी श्री राम उत्सव दशहरा कमेटी

21 अक्टूबर को पुड्डा ग्राउंड में दशहरा मनाएगी श्री राम उत्सव दशहरा कमेटी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रावण का 65, कुंभकरण, मेघनाथ का पुतला 60 फीट ऊंचा होगा

दोपहर तीन बजे शिवाजी पार्क के शिव मंदिर से शोभायात्रा भी निकलेगी।

भास्कर न्यूज | जालंधर

श्रीराम उत्सव दशहरा कमेटी का पांचवां दशहरा पर्व पुड्डा ग्राउंड में तीन अक्टूबर को मनाया जाएगा। दोपहर तीन बजे शिवाजी पार्क के शिव मंदिर से शोभायात्रा भी निकलेगी। पर्व की तैयारियों को लेकर ही पैट्रन डाॅ. राजेश चोपड़ा के निवास स्थान में कमेटी सदस्यों की बैठक हुई। इसमें पर्व को बेहतर बनाने संबंधी विचार चर्चा हुई। प्रधान राकेश कुमार, चीफ पैट्रन राजेश विज, जिला कांग्रेस के प्रधान रजिंदर बेरी ने बताया कि पर्व से एक दिन पहले पुड्डा ग्राउंड में आतिशबाजी मुकाबले करवाए जाएंगे। रावण का पुतला 70, मेघनाथ कुंभकरण का 65-65 फीट का होगा। बैठक में महासचिव हरप्रीत सिंह वालिया, विजय जैन, राकेश धीर, सतीश मल्होत्रा, पोंती राजपाल, गोवर्धन गोदी, विजयपुरी थे।

जालंधर. मां भारती सेवा संघ की ओर से विजय दशमी पर्व की तैयारियों को लेकर एक बैठक गुरु गोबिंद सिंह एवेन्यू में की गई। अध्यक्ष महेश गुप्ता महासचिव बृज मोहन शर्मा ने बताया - दोपहर दो बजे शोभायात्रा निकाली जाएगी। पर्व में राम तथा रावण सेना के 50 से अधिक स्वरूप शामिल होंगे। शोभायात्रा गुरु गोबिंद सिंह एवेन्यू सूर्या एन्क्लेव की परिक्रमा उपरांत दशहरा मैदान पहुंचेगी। हनी सांगर, लवलीन वैद, सरवन शर्मा ने बताया कि रावण का 65, कुंभकरण, मेघनाथ का पुतला 60 फीट ऊंचा होगा। दहन से पहले कादिया के कलाकार आतिशबाजी करेंगे।