- Hindi News
- हम कभी माता पिता का ऋण चुका सकते नहीं, इनके तो एहसान इतने
हम कभी माता पिता का ऋण चुका सकते नहीं, इनके तो एहसान इतने
आर्यसमाज मंदिर माॅडल टाउन में आयोजित वेद प्रचार पखवाड़ा रविवार को संपन्न हो गया। अंतिम दिन रश्मि घई ने कण-कण में बसा प्रभु देख रहा, गुलशन सिंह ने हम कभी माता पिता का ऋण चुका सकते नहीं-इनके तो एहसान इतने हम गिना सकते नहीं...भजन सुना भक्तिमय माहौल बनाया। पं. सत्यप्रकाश शास्त्री पं. बुद्धदेव वेदालंकार ने यज्ञ करवाया। यजमान डाॅ. वीएस चोपड़ा, डाॅ. सुषमा चोपड़ा, डाॅ. एसके शर्मा. रमेश शर्मा, डाॅ. समित चोपड़ा, डाॅ. शिखा चावला, दीपक चावला, सीमा सूद, सपन सूद, अनुभा चोपड़ा, डाॅ. सुनील शर्मा, संध्या शर्मा, अनन्या, अनीश थे।
आचार्य राजू वैज्ञानिक ने कहा कि जीवन में सच्चाई हो तो परमात्मा की प्राप्ति एवं प्रतीत होती है। सत्य प्रथम सदगुण है। सत्य का अर्थ है जो वस्तु जैसी है उसको वैसा कहना।
कार्यक्रम का संचालन मंत्री अजय महाजन, अध्यक्षता प्रधान अरविंद घई ने की। उन्होंने कहा कि 15 दिनों जो अच्छी बातें सुनी उन्हें अपने जीवन में उतारें। इसी तरह हम सभी आर्य समाज एवं वेद के प्रसार करते रहें। अंत में शांतिपाठ के साथ कार्यक्रम को विश्राम दिया गया।
शांतिपाठ के साथ कार्यक्रम को विश्राम दिया गया। -भास्कर