पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • माता नानकी भलाई केंद्र के 19 साल पूरे होने पर राशन बांटा

माता नानकी भलाई केंद्र के 19 साल पूरे होने पर राशन बांटा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
माता नानकी भलाई केंद्र की ओर से मेला राम मंदिर कोट पक्षियां खोदिया मोहल्ला में 228वां राशन वितरण समारोह करवाया गया। केंद्र के 19 साल पूरे होने पर 165 परिवारों को राशन दिया गया। रीटा बहल श्री गंगानगर की तरफ से 11 हजार रुपए का योगदान दिया गया। समारोह में मुख्य अतिथि दिल्ली से हरीश अरोड़ा आए। समारोह में हरिचंद चुघ हरबंस गगनेजा की तरफ से चाय का लंगर लगाया गया। सेवादार नरिंदर सिंह मेहंदीरत्ता, विपन अरोड़ा, अशोक सोबती, रमेश, पं. भोलानाथ द्विवेदी, बाबू लाल चितारा, प्रतीक थे।