पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 7 लाख बयाना लेकर किसी और की करवा दी रजिस्ट्री

7 लाख बयाना लेकर किसी और की करवा दी रजिस्ट्री

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दोमरले के मकान का 7 लाख रुपए बयाना लेने वाले प्रॉपर्टी डीलर ने रजिस्ट्री किसी और को करवा दी। थाना तीन पुलिस ने महेन्द्रू मोहल्ला के रहने वाले प्रॉपर्टी डीलर राजेश कपूर, उसकी प|ी पल्लवी कपूर और पिता भोला शंकर पर धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। पुलिस ने इनकी गिरफ्तारी के लिए रेड भी की, पर घर पर ताले लटक रहे थे।

पुलिस को दिए बयान में महेन्द्रू मोहल्ला के रहने वाले बैंक मुलाजिम कुश कुमार गुप्ता की प|ी मेघा गुप्ता ने बताया कि उन्होंने प्रॉपर्टी डीलर की प|ी मेघा के साथ दो मरले के मकान का 19 लाख रुपए में सौदा किया था। उन्होंने सात लाख रुपए बयाने के तौर पर दे दिए। बाकी पैसे लोन करवाकर देने थे। उन्होंने जब पल्लवी कपूर की तरफ से दी गई रजिस्ट्री को बैंक में दिखाया तो बैंक ने ऑब्जेक्शन लगा दी। इस पर उन्होंने राजेश कपूर से बात की तो बोले कि वह पैसे लौटा देंगे। इसके बाद राजेश कपूर ने पैसे वापस करने की बजाए किसी और को मकान बेच दिया। उस व्यक्ति को रजिस्ट्री करवा दी। एसएचओ भूषण शेखड़ी का कहना है कि पल्लवी कपूर की तरफ से मेघा के साथ बयाना किया गया था। पुलिस ने पल्लवी, राजेश भोला शंकर पर केस दर्ज किया है।