- Hindi News
- ग्रामीण बैंक में चोरी पिछले दिनों पकड़े गए गिरोह से होगी पूछताछ
ग्रामीण बैंक में चोरी पिछले दिनों पकड़े गए गिरोह से होगी पूछताछ
जालंधर|पंजाब ग्रामीणबैंक की वरियाणा ब्रांच में चोरी का प्रयास करने वाले गैस कटर गिरोह का मकसूदां पुलिस 24 घंटे बाद भी सुराग नहीं लगा पाई। पुलिस पिछले दिनों पकड़े गए गैस कटर गिरोह के सदस्यों को प्रोडक्शन वारंट पर लाकर पूछताछ करेगी। इसके अलावा पुलिस वरियाणा इलाके में पड़ते टॉवर का मोबाइल डंप निकलवा रही है। इससे गिरोह तक पहुंचने की उम्मीद है। थाना मकसूदां के एसएचओ बलजिंदर सिंह का कहना है कि गिरोह को पकड़ने की कोशिश की जा रही है। गौर हो कि शुक्रवार रात बैंक की वरियाणा शाखा में गिरोह ने चोरी का प्रयास किया था। उन्होंने स्ट्रांग रूम को काटने की कोशिश की थी।