- Hindi News
- कूचा बागवान बाजार शेखां में पीने के लिए सप्लाई हो रहा जंग लगा पानी
कूचा बागवान बाजार शेखां में पीने के लिए सप्लाई हो रहा जंग लगा पानी
वॉर्डनंबर -28 के कूचा बागवान बाजार शेखां में नगर निगम की तरफ से गंदे पानी की सप्लाई की जा रही है। पानी का रंग पीला है। लोग गंदे पानी की सप्लाई से दुखी हो गए हैं। उनका कहना है कि यह समस्या एक दिन की नहीं रोज की है। साफ पानी मुहैया करवाने की बजाए उन्हें पीले रंग का जंग लगा पानी सप्लाई किया जा रहा है। कूचा बागवान के रहने वाले और शेखां बाजार शॉपकीपर्स एसोसिएशन के प्रधान हरप्रीत सिंह किवी ने बताया कि इस बात से लोग नाराज हैं।
उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर जल्द पानी की सप्लाई दुरुस्त नहीं हुई तो वह लोग सड़कों पर उतर आएंगे।
मोहल्ले को लोगों सागर सिंह, दर्शन लाल, सुरिन्द्र कुमार, गुरमीत लाल, मदन मोहन भंडारी, अनिल कुमार ने बताया की गंदे पानी की सप्लाई सोमवार दोपहर से हो रही है। निगम अफसरों को शिकायत करने के बावजूद निगम के दो मुलाजिम दोपहर तीन बजे आकर पानी के सैंपल लेकर चलते बने लेकिन फाल्ट ठीक करने के लिए निगम का कोई मुलाजिम नहीं भेजा गया। पार्षद वरिंदर शर्मा गुड्डू ने कहा की उन्होंने निगम को गंदे पानी की सप्लाई की शिकायत निगम के वाटर सप्लाई विभाग के सतिंद्र कुमार को की है। जल्द फाल्ट ढुंढवा कर समस्या का हल निकाला जाएगा।