- Hindi News
- सूर्या एन्क्लेव पुलिस पर आरोपी की गाड़ी छोड़ने का आरोप
सूर्या एन्क्लेव पुलिस पर आरोपी की गाड़ी छोड़ने का आरोप
सूर्याएन्क्लेव-गुरुगोबिंद सिंह एवेन्यू रोड पर बीते महीने सड़क हादसे में दम तोड़ने वाले कोरियाई इंजीनियर के बेटे के मामले में उसका परिवार सोमवार को डीसीपी नवीन सिंगला से मिला। उनका आरोप था कि बेटे को कुचलने वाले वाहन को उन्होंने पुलिस के हवाले किया था, लेकिन पुलिस ने बिना जांच किए छोड़ दिया। इसमें चौकी सूर्या एन्क्लेव के पुलिस मुलाजिमों की मिलीभगत है।
बलदेव नगर के रहने वाले ली-जेव ने बताया कि वह मूलरूप से साउथ कोरिया के शहर गिमहे के रहने वाले हैं। करीब बीस साल से जालंधर में रह रहे हैं और फोकल प्वाइंट में एक कंबल फैक्ट्री में टैक्सटाइल इंजीनियर हैं। उनके तीन बच्चे थे। बड़ी बेटी सन्नी (18), छोटा सुमीन (14) और उससे छोटा सुजेन। 21 नवंबर को बेटा सुमीन अपनी बहन सन्नी को लेने सूर्या एन्क्लेव गया था। वापस लौटते समय एक्टिवा को एक टाटा-207 ने टक्कर मार दी और फरार हो गया। बेटे की मौत हो गई थी और बेटी की टांगें टूट गईं। घटना के अगले दिन उन्हें एक जानकार ने बताया कि एक टाटा-207 इलाके में रिपेयर हो रहा है। उसका बंपर टूटा था और उस पर खून भी लगा था। उन्होंने पुलिस को सूचित किया और पुलिस वाहन थाने ले गई। कुछ देर बाद ही किसी दबाव में पुलिस ने गाड़ी छोड़ दी। उसके बाद कुछ नहीं किया जबकि बेटी ने भी कहा कि हादसा करने वाली यही गाड़ी थी। डीसीपी ने उन्हें कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
पुलिस कमिशनर को मांग पत्र देने के लिए जाते बलदेव नगर के लोग।