- Hindi News
- पूर्व पार्षद राजिंदर राजू की गिरफ्तारी होने पर कमिश्नर दफ्तर का घेराव
पूर्व पार्षद राजिंदर राजू की गिरफ्तारी होने पर कमिश्नर दफ्तर का घेराव
कमिश्नरेट पुलिस को दागी बता नारेबाजी
बहूकी दहेज हत्याके केस में फंसे कैंट के पूर्व कांग्रेसी पार्षद राजिंदर राजू की गिरफ्तारी होने पर सोमवार को लोगों ने पुलिस कमिश्नर दफ्तर का घेराव किया। सांझा जनता मोर्चा के नेताओं का आरोप था कि कमिश्नरेट पुलिस दागी हो चुकी है और मिलीभगत के चलते राजू को गिरफ्तार नहीं कर रही। लोगों के हाथों में तख्तियां पकड़ी थी, जिस पर पुलिस दागी, राजू कातिल को गिरफ्तार करो और जालंधर पुलिस हाय-हाय लिखा हुआ था।
सांझा जनता मोर्चा के नेता जसपाल कपूर, बलवंत खेड़ा, ओम प्रकाश, कुलभूषण और विजय कौशल ने बताया कि अमृतसर की रहने वाली भारती की तीन साल पहले राजू के बेटे टिंकू के साथ शादी हुई थी। इससे उनके दो साल का बेटा भी है। शादी के बाद भारती को दहेज के लिए परेशान किया जाता था। 11 अगस्त को भारती के ससुराल से फोन आया कि उसने सुसाइड कर ली है। जब उनका परिवार पहुंचा तो भारती बैड पर पड़ी थी। उसके गले पर निशान थे। पुलिस ने राजू, उसके बेटे टिंकू और सास सविता पर दहेज हत्या का केस दर्ज कर लिया था। तब से अब तक पुलिस ने राजू को गिरफ्तार नहीं किया है। इसमें पुलिस की मिलीभगत सामने आई है।
सांझा मोर्चा के सदस्यों ने पुिलस कमिश्नर दफ्तर के बाहर धरना देकर मांगा इंसाफ।