- Hindi News
- कारोबारी दुआ के खिलाफ डीसीपी से की शिकायत
कारोबारी दुआ के खिलाफ डीसीपी से की शिकायत
जालंधर | डीएवीकॉलेज के छात्रा की फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर फोटो से छेड़खानी के मामले में फंसे ऑटो पार्ट्स कारोबारी दुआ के खिलाफ डीसीपी को शिकायत की गई है। छात्रा के भाई ने रविवार को आरोप लगाया था कि दुआ ने उन्हें फोन पर धमकियां दी। इसी बाबत वह डीसीपी से मिले। छात्रा के भाई ने बताया कि सुरिंदर दुआ के बेटे हिमांशु ने उनकी बहन की फर्जी फेसबुक आईडी बनाई और उसकी फोटो से छेड़छाड़ की। पुलिस ने सुरिंदर दुआ, हिमांशु और कविता दुआ के खिलाफ 182 का कलंधरा बनाकर अदालत में पेश कर दिया। इसके चलते दुआ ने उन्हें फोन पर धमकाया और केस वापस लेने की धमकी दी। उनकी मांग है कि दुआ पर केस दर्ज किया जाए।