अवैध शराब के साथ तस्कर पकड़ा
जालंधर| थानापांच पुलिस ने डेढ़ पेटी अवैध शराब के साथ एक तस्कर को पकड़ा है। आरोपी की पहचान गोबिंद नगर के रहने वाले ठाकुर कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने ठाकुर को बाबू जगजीवन राम चौक से उस समय काबू किया जब वह पैदल ही शराब की 18 बोतलें थैले में डालकर ला रहा था। पुलिस ने उसके खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की है।