पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अलावलपुर में रेलवे क्रॉसिंग पर व्यक्ति ट्रेन से कटा

अलावलपुर में रेलवे क्रॉसिंग पर व्यक्ति ट्रेन से कटा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अलावलपुर में रेलवे क्रॉसिंग पर व्यक्ति ट्रेन से कटा

अलावलपुुर | जालंधरजम्मू रेल मार्ग पर गांव ब्यास-काला बकरा के बीच पड़ती रेलवे क्रॉसिंग सी-28 के पास उप ट्रैक पर किसी अज्ञात व्यक्ति की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। रेलवे पुलिस चौकी इंचार्ज अमरजीत सिंह ने मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया। उन्होंने बताया, मृतक की उम्र करीब 45 साल है। देखने में साधू लगता है। मृतक कब और किस ट्रेन के नीचे आया, इस बारे पता नहीं। सुबह ट्रैकमैन ने ट्रैक में पड़ी लाश की सूचना दी। मृतक की पहचान नहीं हो सकी। शिनाख्त के लिए शव को 72 घंटे के लिए सिविल अस्पताल में रखा गया है।