- Hindi News
- रोडवेज बस के शराबी ड्राइवर ने कार को मारी टक्कर, लगा जाम
रोडवेज बस के शराबी ड्राइवर ने कार को मारी टक्कर, लगा जाम
जालंधर | नकोदररोड पर वडाला चौक के पास नशे की हालत में बस चला रहे पंजाब रोडवेज के ड्राइवर ने होंडा सिटी कार को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बस सड़क के बीच ही बंद पड़ गई, जिससे लंबा जाम लग गया। मौके पर पहुंची थाना भार्गव कैंप की पुलिस ने ड्राइवर को गिरफ्तार कर उसका मेडिकल करवा लिया। इसमें शराब पीने की पुष्टि हुई।
सवारियों को जब पता लगा कि ड्राइवर नशे में है, तो सारी सवारियां भागकर नीचे उतर गई। जाम लगने के कारण लोगों ने कंट्रोल रूम पर फोन किया। जिस पर मौके पर पहुंची भार्गव कैंप की पुलिस ने ड्राइवर को पकड़, बस को साइड पर किया। थाना भार्गव कैंप के एसएचओ संजीव कपूर ने कहा कि ड्राइवर का मेडिकल करवा हिरासत में लेकर जांच की जा रही है। ड्राइवर की पहचान रोपड़ के संतोख सिंह के रूप में हुई है।