सर्विस लेन पर खड़े ट्रक से टकराई सूमो
अमृतसर-जालंधरहार्इवेपर गुरु गोबिंद सिंह एवेन्यू की सर्विस लाइन पर गैर कानूनी तौर से खड़े ट्रकों के कारण चौगिट्टी से लम्मा पिंड जा रही टाटा सूमो ट्रक से टकरा गई। हालांकि टक्कर में टाटा सूमो के ड्राइवर को तो कोई चोट नहीं लगी, लेकिन गाड़ी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।
गुरु गोबिंद सिंह एवेन्यू वेलफेयर सोसायटी के प्रेसिडेंट राजन गुप्ता ने बताया कि उनकी सर्विस लाइन पर सारा दिन इंडियन आॅयल के ट्रक गैर कानूनी रूप से खड़े रहते हैं। जिस पर एक महीना पहले ट्रैफिक पुलिस ने कार्रवाई भी की थी, उसके बाद भी समस्या का हल नहीं हुआ। सोमवार सुबह जब एक टाटा सूमो चौगिट्टी से लम्मा पिंड सर्विस लेन से जा रही थी, तभी उसके सामने से सर्विस लेन पर एक ट्रक रहा था। उससे बचने के चक्कर में जब सूमो ड्राइवर ने गाड़ी मोड़ी, तो साइड पर खड़े ट्रक के साथ उसकी टक्कर हो गई। राजन गुप्ता ने कहा कि गैरकानूनी रूप से खड़े ट्रकों के कारण आए दिन हादसे होते रहते हैं।
गुरु गोबिंद सिंह एवेन्यू के पास हादसा सर्विसलेन पर ट्रक से टकराकर सूमो बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। लोगों का आरोप है कि यहां गैरकानूनी रूप से खड़े ट्रकों के कारण हादसे होते रहे हैं।