- Hindi News
- बच्ची की टांग और बाजू तोड़ने वाले स्नेचर की पहचान
बच्ची की टांग और बाजू तोड़ने वाले स्नेचर की पहचान
नकोदर के गांव चक्क वेंडल का है स्नेचर
पुलिस की छापामारी से पहले ही हुआ फरार
प्रवेश शर्मा | जालंधर
खांबराकेसतनाम सिंह मेमोरियल अस्पताल में दाखिल सवा चार साल की कोमलप्रीत की इस हालत के लिए जिम्मेदार स्नेचर की लांबड़ा पुलिस ने पहचान कर ली है। पहचान स्नेचरों की मौके पर छोड़ी बाइक पर लगे टेंपरेरी नंबर से हुई।
पुलिस ने बाइक को कब्जे में लेकर उसकी जांच की, तो बाइक नकोदर के गांव चक्क वेंडल के मंगा (32) की निकली। पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी के लिए उसके घर पर छापामारी भी की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। लांबड़ा थाने के एएसआई अमरजीत सिंह ने कहा कि एक स्नेचर की पहचान हो चुकी है। उसके पकड़े जाने के बाद दूसरे को भी जल्द पकड़ लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि दोनों स्नेचरों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
लाबड़ा के गांव सिंघा के पास शनिवार को बाइक पर जालंधर रहे नूरमहल के गांव कोट बादल खां के किसान जसपिंदर की प|ी चरणजीत का स्नेचर ने पर्स छीनने का प्रयास किया था। जसपिंदर पति और सवा चार साल की बच्ची के साथ जालंधर स्थित टावर एन्क्लेव मायके रही थी। तभी बाइक सवार दो स्नेचरों ने उस पर हमला कर दिया, जब उसने पर्स नहीं छोड़ा, तो स्नेचरों ने उसकी बाइक को टक्कर मार गिरा दिया था। इससे उसकी बच्ची की बाजू में दो फ्रेक्चर और टांग में राॅड डाली गई है। दंपति को टक्कर मारने के बाद जब स्नेचर भागने लगे थे, तभी घटना को देख चुके कार चालक ने स्नेचरों की बाइक को टक्कर मार दी। इस पर वे बाइक छोड़ भाग गए थे।
बच्ची की हालत में सुधार नहीं | अस्पतालमें भर्ती कोमलप्रीत की हालत में अभी भी कोई सुधार नहीं आया है। कोमल की मां चरणजीत कौर अभी भी बेटी के पास गुमसुम बैठी है और उसके पिता जसपिंदर सिंह बेटी को इस हाल में पहुंचाने वाले स्नेचरों के पकड़े जाने का इंतजार कर रहे हैं।