पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मजदूरों को लूटने वाला गैंग पकड़ा, दस वारदातें कबूलीं

मजदूरों को लूटने वाला गैंग पकड़ा, दस वारदातें कबूलीं

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
तीन युवको गिरफ्तार, दस मोबाइल, एक बाइक और लैपटॉप बरामद

भास्कर न्यूज | जालंधर

चोरीलूटकी वारदातें करने वाले गैंग के तीन मेंबरों को थाना भार्गव कैंप की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उनके पास से दस मोबाइल, एक बाइक और एक लैपटॉप बरामद किया गया है।

बस्ती बावा खेल के रहने वाले अमन, कटहरा मोहल्ला के आसिफ अली और श्रीनगर के दीपक पर केस दर्ज किया गया है। उनके दो साथी रैंबों और दीपक की तलाश जारी है। एसएचओ संजीव कपूर ने बताया कि पुलिस पार्टी ने बस्ती शेख के नाथां वाले बाग के पास नाकाबंदी की हुई थी। इस दौरान गिरोह के तीन मेंबरों को पकड़ लिया गया। उनकी निशानदेही पर दस मोबाइल, बाइक एक लैपटॉप बरामद किया। पूछताछ में उन्होंने खुलासा किया कि वह चोरी लूट की वारदातें किया करते थे। स्नेचिंग में ज्यादातर टारगेट उनका प्रवासी मजदूर होते थे। गैंग के दो साथी रैंबों दीपक को भी पुलिस ने जल्द पकड़ने का दावा किया है।

स्नेचरों ने कबूल किया कि उनका टारगेट प्रवासी मजदूर होते थे।