पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • करतारपुर पुलिस पर लगाया केस दर्ज करने का आरोप

करतारपुर पुलिस पर लगाया केस दर्ज करने का आरोप

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
करतारपुरकेएक व्यक्ति ने पुलिस पर वारदात के एक महीने के बाद भी केस दर्ज करने का आरोप लगाया।

प्रेस काॅन्फ्रेंस में गौतम ने बताया कि वह पंजाब फारच्यून लिमिटेड में काम करते हैं। उनके परिवार का सांझा वेहड़ा था। एक महीना पहले उनके घर का बंटवारा हुआ था, जिसके बाद उसने अपने हिस्से पर दीवार खड़ी करने की कोशिश की, तो उसके चचेरे भाई ने उसकी मां आशा रानी पर हमला कर जख्मी कर दिया। गौतम ने कहा कि अगले दिन जब वो काम से वापस रहा था, तो रास्ते में उसके चचेरे भाई और भतीजे ने उस पर दात से हमला कर दिया और उसके बाएं हाथ की उंगली काट दी। इस बारे करतारपुर थाने में उसने शिकायत भी दी। उसने कहा कि एक महीना बीत जाने के बाद भी पुलिस मामला दर्ज नहीं कर रही है। उसने प्रशासन से इंसाफ की मांग की है।

वहीं थाना करतारपुर के एसएचओ परमजीत सिंह ने कहा कि उनकी दस दिन पहले ही पोस्टिंग हुई है। उनके पास अभी तक ऐसा कोई केस नहीं आया है और ही कोई व्यक्ति ऐसे किसी मामले की शिकायत देने के लिए उनके पास आया है।

प्रेस कान्फ्रेंस करते गौतम।