पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ट्रैफिक मुलाजिमों पर गाड़ी चढ़ाने वाला भगोेड़ा गिरफ्तार

ट्रैफिक मुलाजिमों पर गाड़ी चढ़ाने वाला भगोेड़ा गिरफ्तार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जालंधर | वर्कशॉपचौक के पास करीब दो साल पहले ट्रैफिक मुलाजिमों पर गाड़ी चढ़ाने वाले भगोड़े को पीओ स्टाफ ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान सदर के गांव जगराला के रहने वाले गुरवीर सिंह के रूप में हुई है। गुरवीर पर अगस्त, 2012 को हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया गया था। पीओ स्टाफ के इंचार्ज हरभजन सिंह ने बताया कि 21 अगस्त को ट्रैफिक पुलिस ने वर्कशॉप चौक पर नाका लगाया हुआ था। उन्होंने गुरवीर की गाड़ी को रुकने का इशारा किया। उसने रुकने की बजाए मुलाजिमों पर गाड़ी चढ़ा दी, जिससे वह चोटिल हो गए। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया था, लेकिन तब से आरोपी फरार था। बाद में उसे भगोड़ा करार कर दिया गया था।