- Hindi News
- दूसरी के चक्कर में ट्रेवल एजेंट का पत्नी से झगड़ा
दूसरी के चक्कर में ट्रेवल एजेंट का पत्नी से झगड़ा
थाने में दोनों पक्षों ने किया हंगामा, लगाए गंभीर आरोप
भास्कर न्यूज | जालंधर
दूसरीवालीके चक्कर में राजा गार्डन के एक ट्रेवल एजेंट का प|ी से झगड़ा हो गया। प|ी ने थाना सात में शिकायत दी। पुलिस ने एजेंट को थाने बुलाया तो दोनों पक्षों में काफी कहासुनी हुई। दोनों ने एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाए। बाद में दोनों में कोई बात हुई और वह थाने से चले गए। पुलिस ने दोनों पक्षों को मंगलवार सुबह थाने बुलाया है।
गुरु गोबिंद सिंह एवेन्यू की रहने वाली महिला ने बताया कि 18 साल पहले उसकी शादी राजा गार्डन के रहने वाले एजेंट से हुई थी। इससे उसके दो बेटियां और एक बेटा है। सबकुछ ठीक चल रहा था। कुछ साल पहले पति का एक महिला के साथ अफेयर हो गया था। तब से उससे मारपीट की जा रही थी। कुछ महीनों से वह अलग रह रही थी। सोमवार को खुद पति ने घर बुलाया। वहां पहले से उसकी गर्लफ्रेंड मौजूद थी। दोनों ने उसके साथ मारपीट की। वहीं ट्रेवल एजेंट का कहना था कि प|ी के साथ घरेलू झगड़ा चल रहा है। हर समय घर पर क्लेश के अलावा कुछ नहीं करती। वह परिवार के साथ अलग रहता है। उसके किसी महिला से कोई संबंध नहीं है। इसने खुद घर आकर हंगामा किया और फिर थाने गई। एडिशनल एसएचओ सुमित्री देवी का कहना है कि दोनों पक्षों को सुबह बुलाया गया है।