पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हिंदू नेताओं की सुरक्षा वापस लेने के फैसले का विरोध

हिंदू नेताओं की सुरक्षा वापस लेने के फैसले का विरोध

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जालंधर | हिंदूनेताओं की सुरक्षा वापिस लिए जाने और सिर उठाते आतंकवाद पर शिव सेना समाजवादी ने कंपनी बाग चौक में मटके फोड़कर प्रदर्शन किया। मौके पर पार्टी के राष्ट्रीय प्रधान कमलेश भारद्वाज ने कहा कि हिंदू नेताओं की सुरक्षा वापस लेने का फैसला पूरी तरह से गलत है। आतंकवाद लगातार हावी हो रहा है। ऐसे में अगर ऐसा किया गया तो वे इसके खिलाफ जोरदार तरीके से आवाज उठाएंगे। वह इस मुद्दे पर डिप्टी सीएम सुखबीर बादल से भी मिलेंगे। इस मौके पर हनी भारद्वाज, रजनीश गिल, ऊषा माही, कपिल वर्मा, नरिंदर थापर, अमर, सोनी, पलविंदर कौर, पिंकी बाला, दिलीप गौड़ा, शालू, सुखदेव, रजत, जीवन, देवेंदर और बंटी मौजूद रहे।