पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बाजवा कलां में गैस कटर से शटर काट दुकान में घुसे

बाजवा कलां में गैस कटर से शटर काट दुकान में घुसे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गढ़ा में पड़ोसी ही कर रहा था घर में चोरी लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले किया

संडे रात दो दुकानों और एक घर में चोरी

शहरमेंसंडे की रात चोरों ने तीन जगह हाथ साफ किया। मिट्ठापुर के बैंक एन्क्लेव में चोर मोबाइल दुकान, बाजवा कलां में सेनेट्री की दुकान और लम्मा पिंड में एक घर से सामान चुरा ले गए। सूचना के बाद तीनों जगह पुलिस पहुंची और जांच करके घर लौट आई।

बैंक एन्क्लेव स्थित अंबे ट्रेडर्स के मालिक विकास नैय्यर ने बताया कि उनका आयरन स्टोर है। उसी स्टोर में मोबाइल दुकान भी खोली है। सोमवार को दुकान का शटर खोला तो अंदर सारा सामान बिखरा पड़ा था। दुकान से करीब 35 मोबाइल, असेसरी और पांच हजार रुपए गायब थे। दुकान के अंदर एक रोशनदान का शीशा था, जिसे तोड़कर चोर अंदर घुसे। सामान चुराकर वहीं से वापस लौट गए।

वहीं लम्मा पिंड के विनय नगर में चोरों ने एक घर को निशाना बनाया। घर मालकिन सुमन ने बताया कि वह किसी काम से मोगा गई हुई थी। सुबह लौटी तो देखा कि घर ताले टूटे हुए थे। अंदर जाकर देखा तो घर का सारा सामान बिखरा पड़ा था। जांच करने पत पता चला कि चोर घर से सोने के गहने, सिलेंडर कैश चुरा ले गए। उन्होंने पुलिस को सूचित कर दिया है।

लम्मा पिंड में घर की मालकिन मोगा गई हुई थी। पीछे से चोरी हो गई।

गढ़ा पुलिस थाने में युवक से पूछताछ कर रही है। पता चला है कि चोरी के समय उसके साथ उसका भांजा भी था।

अंबे ट्रेडर्स में चोर रोशनदान का शीशा तोड़कर घुसे और मोबाइल चोरी कर ले गए।

बाजवां कलां में गुरु नानक सेनेटरी स्टोर का गैस कटर से शटर काटा गया।