- Hindi News
- बच्चे को बेचने दिल्ली लेकर जा रहा था बाबा
बच्चे को बेचने दिल्ली लेकर जा रहा था बाबा
बच्चे को पता चला तो ट्रेन से फेंक दिया
चॉकलेट का लालच देकर अमृतसर से उठाया था
भास्कर न्यूज | जालंधर
अमृतसरकेरहने वाले 12 साल के बच्चे को चॉकलेट का लालच दे एक बाबा उसको बेचने के लिए रविवार को दिल्ली लेकर जा रहा था। जब बच्चे को इस बात का पता लगा, तो बाबे ने बच्चे को शोर मचाने के डर से विधिपुर के पास ट्रेन से धक्का दे दिया। सोमवार को होश में आने के बाद बच्चे ने सारी कहानी सुनाई।
अमृतसर के शीतला मंदिर के पास रहने वाले सुमित पुत्र कन्हैया ने बताया कि वह भीख मांगता है। सुबह अमृतसर स्टेशन पर जब वह भीख मांग रहा था तभी एक बाबा उसके पास आया और उसको खाने के लिए चॉकलेट दी। बाबे ने उसको कहा कि वह उसके साथ दिल्ली चले, वहां पर वह उसको खाने के लिए बहुत सारी चॉकलेट देगा। चॉकलेट के लालच में सुमित बाबे के साथ ट्रेन में बैठ दिल्ली के लिए रवाना हो गया। बच्चे को जब बाबे पर शक हुआ, तो उसने बाबे को कहा कि हम कहां जा रहा है, जिस पर बाबे ने कहा की दिल्ली से वो उसको बाहर भेज देगा।
सुमित ने कहा कि बाबा उसको बेचने के लिए लेकर जा रहा था, जब वो बाबे का विरोध करने लगा, तो बाबे ने डर के मारे विधिपुर फाटक के पास रुकी हुई ट्रेन से उसको धक्का दे दिया। इसके बाद वह बेहोश हो गया। जब होश आया तो वह जालंधर सिविल अस्पताल में था और डाक्टरों ने उसको बताया कि उसके सिर पर और मुंह पर 18 टांके लगे हैं। बच्चे का कोई भी परिजन अभी तक उसके पास नहीं पहुंच पाया है।
अस्पताल में भर्ती सुमित।