पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जालंधर और लखनऊ में होगा पहला सेमीफाइनल

जालंधर और लखनऊ में होगा पहला सेमीफाइनल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
11वेंऑल इंडिया बलवंत कपूर मेमोरियल हॉकी टूर्नामेंट फार माता परकाश कौर कप में शनिवार को दो सेमीफाइनल मुकाबले होंगे। पहला सीआरजेड स्कूल सोनीपत और बाबा गुरमुख सिंह उत्तम सिंह स्कूल खडूर साहब में तो दूसरा गुरु गोबिंद सिंह स्पोर्ट्स काॅलेज लखनऊ और सरकारी माडल स्कूल जालंधर में। जालंधर अब तक चार पर टूर्नामेंट जीत चुका है। एक बार उपविजेता तो तीन बार तीसरे स्थान पर रहा। वहीं, इस बार सेमीफाइनल में पहुंची टीमें पहली बार इस स्तर तक पहुंची हैं।

वहीं, लीग दौर के आखिरी मैच में बाबा गुरमुख सिंह उत्तम सिंह स्कूल खडूर साहब ने सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल जरखड़ को 2-0 से और सरकारी माडल स्कूल जालंधर ने मिकी माडल स्कूल अम्बाला को 7-2 से हराया। इससे पहले मुख्य मेहमान डाॅ. जीएस समरा प्रिंसिपल लायलपुर खालसा कालेज जालंधर और अर्जुन अवार्डी राजबीर कौर ने टीमों के साथ जान पहचान की।

यहां टूर्नामेंट समिति के प्रधान हरभजन सिंह कपूर, मनमोहन सिंह कपूर, तीर्थ सिंह कपूर, गुरशरन सिंह कपूर, मनजीत सिंह कपूर, गुनदीप सिंह कपूर, हरदीप सिंह कपूर, ओलंपियन वरिंदर सिंह, ओलंपियन मुखबैन सिंह, ओलंपियन संजीव कुमार, ओलंपियन बलजीत सिंह सैनी, दलजीत सिंह कस्टम्स, रिपुदमन सिंह भी थे।

टीम के साथ मुलाकात करती हुई अर्जुन अवाॅर्डी राजबीर कौर साथ में रिपुदनम सिंह अन्य। -भास्कर