- Hindi News
- एफडीआई के विरोध में सौ फीसदी होगी रेलवे में हड़ताल : दलजीत
एफडीआई के विरोध में सौ फीसदी होगी रेलवे में हड़ताल : दलजीत
जालंधर| नार्दर्नरेलवे मेंस यूनियन के डिवीजनल सेक्रेटरी कामरेड दलजीत सिंह का कहना है कि एफडीआई के विरोध में रेलवे में सौ फीसदी हड़ताल होगी। इसके लिए देश के सभी यूनियन ने मिलकर फैसला लिया है। इसके तहत फरवरी माह में डिवीजनल लेवल पर गेट रैली होगी। मार्च में जोनल लेवल पर गेट रैली होगी।अप्रैल में दस लाख वर्कर एकत्रित होकर संसद के सामने धरना प्रदर्शन करेंगे। यहीं पर हड़ताल की तारीख तय की जाएगी। कामरेड दलजीत सिंह कामरेड बलदेवराज, प्रेम सिंह, अवतार सिंह और अश्विनी की रिटायरमेंट के लिए यहां आए थे। इस मौके पर सेंट्रल वाइस प्रेसिडेंट जसमंगल सिंह, डिवीजनल प्रेसिडेंट शिवदत्त, ब्रांच सेक्रेटरी मनोज कुमार, ब्रांच प्रेसिडेंट परमिंदर सिंह पिंकी, बलराज, किशनपाल, अमित कुमार समेत कई अन्य लोग उपस्थित रहे।