पुडा के 12 प्लाट बिके, 24 करोड़ की कमाई
पुडाने पिम्स के पास बारादरी में बचे हुए 18 प्लाट शुक्रवार को बिक्री के लिए रखे। इनमें से 12 बिके, जिनसे पुडा को 24 करोड़ का रेवेन्यू आया है। लंबे समय बाद पुडा कोई संपत्ति बेच पाया है। आॅक्शन के दौरान पुडा प्रशासक अमरजीत सिंह, इस्टेट आफिसर आरएस बाजवा की देखरेख में आॅक्शन का प्रोसीजर चला।
तीन घंटे चली आॅक्शन में 8 एससीओ, 2 बूथ और 2 घरेलू प्लाट बिके हैं। अब पुडा की तैयारी कपूरथला रोड में गांधी वनिता आश्रम, जेल रोड, पुराने डीसी फीस की जमीनों को बिक्री को लेकर है। ओल्ड जेल साइट पर एक करोड़ रुपए कीमत वाले सौ फ्लैट खरीदने के लिए अर्जी आई थीं। ओल्ड जेल साइट पर फ्लैट की कंस्ट्रक्शन 27 जनवरी को शुरू करने का टारगेट है।