स्वाभिमान ट्रस्ट ने लगाया योग शिविर
जालंधर | भारतस्वाभिमान ट्रस्ट की ओर से विश्वकर्मा मंदिर करतारपुर में योग शिविर लगाया गया। पहले दिन 50 लोगों ने योगासनों के माध्यम से बीमारियों से मुक्ति का तरीका जाना। यहां पंजाब सह प्रभारी रजिंदर शिंगारी, जिला प्रभारी संजीव शर्मा, महिला पतंजलि प्रभारी सीमा शिंगारी, योग शिक्षक जेके भुटानी, कविता ने योग करवाया। शिविर में विपन सभ्रवाल, मनमोहन शर्मा, प्रवीन धीमान, लखविंदर कौर, खुशविंदर कौर थे।