- Hindi News
- भाजपा के सदस्यता अभियान को लेकर भारी उत्साह : वरेश मिंटू
भाजपा के सदस्यता अभियान को लेकर भारी उत्साह : वरेश मिंटू
जालंधर | भारतीयजनता पार्टी जालंधर वेस्ट मंडल 7 की ओर से वार्ड- 51 बूथ-1 से प्राथमिक सदस्यता अभियान की शुरुआत की गई। इसके तहत मेंबरशिप को लेकर लोगों में भारी उत्साह पाया गया। सदस्यता कैंप में 256 लोगों ने प्राथमिक सदस्यता ली। मंडल अध्यक्ष वरेश मिंटू ने बताया कि सभी वार्डों में सभी सैल, मोर्चों द्वारा सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। इस मौके पर पंजाब भाजपा एससी मोर्चा महामंत्री शीतल अंगुराल, जिला महासचिव सुभाष भगत, महामंत्री नरेश वर्मा, मंडल प्रभारी अशोक सोनी, पूर्व पार्षद दौलत राम, मंडल उपाध्यक्ष पीएस पम्मा, बूथ अध्यक्ष दर्शन लाल, लक्की भगत, शिव भगत, विजय भगत, विक्रम भगत उपस्थित रहे।