- Hindi News
- शक्तिपीठ त्रिपुरमालिनी मंदिर में भजन संध्या
शक्तिपीठ त्रिपुरमालिनी मंदिर में भजन संध्या
जालंधर | श्रीदेवी तालाब मंदिर परिसर स्थित शक्तिपीठ त्रिपुरमालिनी मंदिर में भजन संध्या हुई।
विजय राजन एंड पार्टी बेबी गायत्री एंड पार्टी ने मईयां जी दे द्वार भक्त आए दूरो-दूरो, माता के मंदिर को सोने का बहाना है, चलो बुलावा आया है-माता ने बुलाया है..भजनों से भक्तिमय माहौल बनाया। जय माता के सामूहिक जयघोष अनूठी छठा बिखेर रहे थे। संध्या की अध्यक्षता विश्व विख्यात भजन लेखक बलबीर निर्दोष ने की, जबकि मंच संचालन बलदेव आनंद ने किया। यहां प्रदीप पुजारी, दीपक कपूर, राकेश महाजन, पूजा शर्मा, विशाल शर्मा, सीमा गलहोत्रा, रीटा शर्मा, विपन झांजी, मुनीष शर्मा और पवन मेहता थे।
त्रिपुरमालिनी मंदिर में बेबी गायत्री एंड पार्टी ने भजन सुनाए। -भास्कर