बदलाव एनजीओ ने गर्म कपड़े बांटे
जालंधर | बदलावदी चेंज नामक एनजीओ ने शुक्रवार को सर्द मौसम में जरूरतमंदों के लिए कालोनियों में जाकर गर्म कपड़े इकट्ठा करने शुरु किए हैं। लोग वही कपड़े देते हैं जो इनकी जरूरत के नहीं हैं। एनजीओ ये कपड़े लेकर जरूरतमंदों को देती है। शु़क्रवार को इंडस्ट्रीयल एस्टेट में ये कपड़े बांटे गए। ये जानकारी प्रधान जौली बेदी ने दी है। इस दौरान संगठन के सदस्य सुरिंदर भंडारी, सुप्रीत सिंह, अनिल कुमार, गगनदीप कुमार, अमृतपाल सिंह, लक्की, हरविंदर, अमन उपस्थित थे।