- Hindi News
- परमात्मा दिखावे से नहीं श्रद्धा से प्रसन्न होते हैं
परमात्मा दिखावे से नहीं श्रद्धा से प्रसन्न होते हैं
भास्कर न्यूज | जालंधर
परमात्मादिखावेअर्थात चढ़ावे से नहीं मन के भाव श्रद्धा से प्रसन्न होते हैं। इसलिए सदैव सच्चे मन से परमात्मा का ध्यान करें। इससे सभी मनोकामनाएं अवश्य पूर्ण होंगी। कुछ इस तरह कथा व्यास साध्वी महंत प्रियंका बाबा ने कथा कर संगत को नाम की महत्ता बताई। वह धर्म प्रचार संघ और न्यू कैलाश नगर वेलफेयर सोसायटी की ओर से करवाई श्रीमद् भागवत कथा कर रही थीं।
उन्होंने कहा कि आज मनुष्य बंधनों में इतना बंध चुका है कि उसे परमात्मा का नाम लेने तक का समय नहीं मिल रहा। मगर इस सत्य से कभी भी नजर नहीं फेरनी चाहिए कि परमात्मा के नाम के बिना उसका कोई भी वजूद नहीं है। यहां आरएसएस के चंद्रकांत, नरिंदर शर्मा, पवन मल्होत्रा, नरेश, पार्षद वेद विशिष्ट, पार्षद अर्जुन सिंह पप्पी, पार्षद भगवंत प्रभाकर, जगदीश अरोड़ा, कमल जैन, विनोद घई, सुशील सैनी, वरिंदर मोहन, मोहन खन्ना, पुनीत चड्डा, विजय बत्तरा, रमेश, राजीव अरोड़ा, जगमोहन शर्मा, राजीव, सुबोध, मदन मोहन भारद्वाज, सन्नी कैंथ, संदीप नारंग थे।
न्यू कैलाश नगर में प्रवचन करतीं साध्वी महतं प्रियंका बाबा। -भास्कर