- Hindi News
- महापुरुष समाधि में, संस्कार महापाप : मनोज
महापुरुष समाधि में, संस्कार महापाप : मनोज
श्री कृष्ण मुरारी मंदिर में हिंदू संगठनों की बैठक - सरकार धार्मिक भावनाओं के मद्देनजर उठाए कदम
श्रीकृष्णमुरारी मंदिर गोपाल नगर में हिंद क्रांति दल के अध्यक्ष मनोज नन्हा की अध्यक्षता में संगठनों के साथ दिव्य ज्योति जागृति संस्थान का समर्थन करने के लिए मीटिंग हुई।
उन्होंने कहा कि आशुतोष महाराज के समाधि में लीन है। समाधि अवस्था में संस्कार करना महापाप होगा, जिससे राज्य में अमन शांति की स्थिति खराब हो सकती है। उनके शिष्य समाधि से वापिस आने की बात कर रहे हैं तो इस पर किसी को कोई आपत्ति नहीं होनी चाहिए। संस्थान और महाराज के प्रति असंख्य भक्तों की आस्था जुड़ी हुई है इसलिए उन्हें अन्य डेरों आश्रमों के साथ जोड़ कर नहीं देखना चाहिए। सरकार को चाहिए की श्रद्धालुओं की भावनाओं को आहत किए बिना ही सोच समझ कर कोई निर्णय ले। धार्मिक भावनाओं के मद्देनजर महाराज के संस्कार का हुक्म देना उचित नहीं है। आजाद हिंद सेना सूरज कुमार, जन जागृति मंच किशन लाल, भगवान वाल्मीकि श्री गुरु रविदास सेना समिति हरजिंदर, गीजा जयंती महोत्सव कमेटी के यश पहलवान, शिव शक्ति सेवा दल के राकेश कुमार, युवा शक्ति सेना के अशोक सरीन, शिव सेना हिंदुस्तान साहिल चावला, शिव सेना बाल ठाकरे आशीष अरोड़ा, बजरंग दल राकेश सोनिक, गीता मंदिर आदर्श नगर के विजय मरवाहा, पंजाब मनुखी अधिकार के शशि शर्मा, ब्राह्मण सभा राज कुमार, रुद्रा सेना मोहित, युवा भारत के पंकज सहित कई संस्थाओं के प्रतिनिधि थे।
जबरदस्ती संस्कार के लिए मजबूर करना ठीक नहीं : नारी शक्ति वेलफेयर सोसायटी
जालंधर | नारीशक्ति वेलफेयर सोसायटी की प्रधान अंजु वर्मा ने कहा है कि आशुतोष महाराज की समाधि को लेकर तरह तरह की बयानबाजी की जा रही है, जिससे करोड़ों लोगों की भावनाएं जुड़ी हुई है। आशुतोष महाराज जी की समाधि को लेकर सरकार को गंभीरता से विचार करना चाहिए। उनका जबरदस्ती संस्कार करने के लिए किसी को मजबूर नहीं किया जा सकता। संविधान के अनुसार लोगों को धार्मिक आजादी प्रदान की गई है। फिर आशुतोष महाराज की समाधि के मामले में ये बात लागू होती है। हमारी सरकार से अपील है कि इसका कोई सुखद हल करे। उनके साथ गुरमीत कौर, बलबीर कौर, सुरिंदर कौर रंधावा , बलबीर प्रहार और सुनीता रानी थे।
श्री कृष्ण मुरारी मन्दिर में बैठक करते हिंदू संगठनों के सदस्य। -भास्कर