- Hindi News
- पीएनबी ने बांटा 10 करोड़ का मेगा कृषि लोन
पीएनबी ने बांटा 10 करोड़ का मेगा कृषि लोन
जालंधर | पंजाबनेशनल बैंक की ओर से मेगा कृषि लोन अभियान के तहत नकोदर में मेगा कृषि ऋण वितरण समारोह कराया गया। इसमें 142 लाभर्थियों को 10 करोड़ रुपए के ऋण दिए गए। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल प्रमुख डाॅ. राजेश यदुवंशी ने की। उन्होंने किसानों को पीएनबी किसान क्रेडिट कार्ड, किसान गोल्ड कार्ड, ट्रैक्टर फार्म मशीनरी बारे बताया। उन्होंने बताया कि अब कोल्ड स्टोरेज ईकाई धारक कोल्ड स्टोरेज में पड़े कृषि उत्पाद के ऊपर ऋण बैंक से प्राप्त कर सकता है। डेयरी फार्म धारकों के लिए भी विभिन्न ऋण योजनाएं है।