पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • वायरस लोड बढ़ने से डेड बाॅडी से भी फैल सकता है एचआईवी

वायरस लोड बढ़ने से डेड बाॅडी से भी फैल सकता है एचआईवी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मृत शरीर में तरल पदार्थ निकलने शुरू हो जाते हैं जिससे वायरस शरीर के घावों में घुस सकता है

भास्कर न्यूज | जालंधर

सिविलअस्पतालस्थित बाबू लाभ सिंह स्कूल आॅफ नर्सिंग में शुक्रवार को एचआईवी-एड्स पर अभिव्यक्ति फाउंडेशन ने एक पोस्टर मेकिंग कंपीटिशन करवाया।

स्कूल की प्रिंसिपल गुरबख्श कौर ने बताया कि कंपीटिशन में 19 स्टूडेंट्स ने हिस्सा लिया। एचआईवी एड्स से बचाव और रोकथाम बारे पोस्टर बनाए गए। इसमें संवेदना सैनी ने पहला, सुप्रिया ने दूसरा और काजल शर्मा ने तीसरा स्थान हासिल किया। मौके पर सिविल सर्जन डॉ. आरएल बस्सन, एमएस डॉ. कैलाश कपूर, एसएमओ डॉ.बलदेव सिंह, हीरानंद मिश्रा, लखबीर कौर, हर्ष बाला, सुनीता बेदी, परमिंदर, शुमिला, परमजीत, फाउंडेशन से एकता, अमन चाहन, गुरिंदर, कुलविंदर, प्रदीप और कुलदीप सिंह मौजूद रहे।

सिविल अस्पताल में एड्स जागरूकता पर पेंटिंग बनाती नर्सिंग स्टूडेंट। -भास्कर

एड्स पीड़ित की मौत पर उसे उठाते वक्त बरतें सावधानी : आरती

फाउंडेशन के केयर एंड सपोर्ट सेंटर की प्रोजेक्ट कोआर्डिनेटर आरती ने बताया कि अगर किसी एचआईवी पॉजिटिव व्यक्ति की मौत हो जाए या हादसे में घायल हो जाए तो उसे उठाते वक्त नीचे लिखी सावधानियां बरतें-

>मरने के बाद व्यक्ति के शरीर में एचआईवी वायरस का लोड बढ़ जाता है। जिससे शरीर से तरल पदार्थ निकलना शुरू हो जाते हैं। इनमें वायरस होता है। अकसर संस्कार से पहले मृत शरीर को नहलाने का रिवाज होता है। उस समय नाक और कान से तरल पदार्थ निकलने शुरू हो जाते हैं। अगर नहलाने वाले या उठाने वाले के हाथ या कहीं और चोट लगी हो और उसका तरल से संपर्क हो जाए तो वायरस शरीर में घुस सकता है। कुछ औरतों की फटी एड़ियों में दरारें होती हैं वहां से भी वायरस शरीर में घुस सकता है। इसलिए बचाव के लिए हाथ में प्लास्टिक के दस्ताने और पैरों में जूते डालें।

> एक्सीडेंट में जख्मी व्यक्ति को उठाते वक्त भी ध्यान रखें। अगर व्यक्ति एचआईवी पॉजिटिव है और आपके हाथ में कोई घाव है तो खून से आपके घाव के संपर्क में आने से वायरस आपके शरीर में घुस सकता है। ऐसे वक्त दस्ताने मिल जाएं यह कहा नहीं जा सकता लेकिन पोलीथिन या मोटे कपड़े से खून के बहाव से दूरी बनाए रखें।