मां भारती सेवा संघ का मेडिकल कैंप कल
जालंधर | मांभारती सेवा संघ की तरफ से दूसरा निशुल्क मेडिकल कैंप 14 दिसंबर को गुरु गोबिंद सिंह एवेन्यू स्थित सर्वहितकारी केशव सीनियर सेकेंडरी स्कूल में लगेगा। सदस्यों की ड्यूटियां लगा दी गई हैं। अध्यक्ष महेश गुप्ता, महासचिव ब्रिज मोहन शर्मा और विवेक खन्ना ने बताया की कैंप सिविल सर्जन डॉ. आरएल बस्सन की अध्यक्षता में लगेगा। डॉ. अमित सिंघल, डॉ. मनोज गुप्ता, डॉ. राजीव शर्मा, डॉ. अमन बंसल, डॉ. अश्विनी गुप्ता, डॉ. ज्योति शर्मा और डॉ. निशिमा शर्मा रोगियों की जांच करेंगी। चेयरमैन नरिंदर अग्रवाल, उपप्रधान सरवन शर्मा और प्रेस सचिव मनीष अग्रवाल ने बताया की कैंप में हड्डियों में कैल्शियम, काला पीलिया, मोटापा, यूरिक एसिड, छाती रोग का चैकअप होगा। लवलीन वैद, राजेश खन्ना, हर्ष मायर, हनी सांगर ने बताया की मरीजों की रजिस्ट्रेशन का काम सुबह नौ बजे से होगी। यहां राज पल गौर, शशि भूषण अग्रवाल, विनोद अग्रवाल, पंकज खन्ना, पवन गुप्ता, धीरज अरोड़ा, रवि अरोड़ा, इंद्र मोहन भास्कर, इकबाल कृष्ण शर्मा, जगदीश चन्द्र, वीरेंद्र गर्ग, अतुल अग्रवाल, अजय गुप्ता थे।