- Hindi News
- राम हॉल में श्री दुर्गा सप्तशती का दो दिवसीय पाठ आज से
राम हॉल में श्री दुर्गा सप्तशती का दो दिवसीय पाठ आज से
श्रीदेवीतालाब मंदिर के श्री राम हाल में श्री दुर्गा सप्तशती के 13 अध्यायों में 700 श्लोकों के बीज मंत्रों का दो दिवसीय पाठ 13 14 दिसंबर को होगा। पाठ शाम पांच से आठ बजे तक होगा। इस साधनों से वास्तु, दोष पितृ दोष से मुक्ति मिलती जीवन सुखमय बनता है। पाठ के माध्यम से साधकों को रोगों की मुक्ति और घर में शांति बनाने का रहस्य भी बताया जाएगा। इस शिविर की अध्यक्षता श्याम लाल मोहन लांबड़ा वाले करेंगे। विक्रम चंद्र, दयाल वर्मा, मोहित इसमें सहयोगी होंगे।