- Hindi News
- डिप्स स्टूडेंट्स ने किया साइंस सिटी का दौरा
डिप्स स्टूडेंट्स ने किया साइंस सिटी का दौरा
जालंधर | डिप्सअर्बन एस्टेट फेज -1 के स्टूडेंट्स ने पुष्पा गुजराल साइंस सिटी का दौरा किया। इसमें 9वीं और 10वीं क्लास के स्टूडेंट्स ने साइंस के नए आविष्कारों के साथ साथ साइंस सिटी के बारे में जाना। इस एजुकेशनल टूअर में जहां साइंस सिटी में बच्चों को आदिमानव की विकास यात्रा के बारे में बताया गया। स्टूडेंट्स को मानव शरीर की रचना और कोशिकाओं के बारे में भी बताया गया। साइंस सिटी की सभी गैलरी देखने के बाद स्टूडेंट्स ने ट्रिप को यादगार, मनोरंजक और रोमांचक बनाने के लिए विज्ञान और साइबर स्पेस , भूकंप सिम्युलेशन , डायनो वर्ल्ड भी देखा। स्टूडेंट्स को जलवायु परिर्वतन के माध्यम से जीवन पैसानोम पर एक शो भी दिखाया गया।