फॉरेन स्टडी विषय पर केएमवी में सेमिनार
जालंधर | केएमवीके स्टूडेंट वेल्फेयर विभाग की ओर से फॉरेन में स्ट्डीज विषय पर सेमिनार कंडक्ट करवाया गया। आईसेक से मिस सुहासनी ने स्टूडेंट्स के फॉरन में स्ट्डीज के बारे में बताया। उन्होंने स्टूडेंट्स को बताया कि किस कोर्स की के लिए कौन सी यूनिवर्सिटी बेस्ट है। वहां रहने के इंतजामात पर भी चर्चा की गई। डॉ. मधुमीत, डीन, स्टूडेंट वेलफेयर भी मौजूद थीं। डॉ. मधुमीत ने कहा कि केएमवी में बोत्सवाना और ट्यूनीशिया की दो टीचर्स इंग्लिश और फ्रैंच पढ़ा रही हैं। प्रिंसिपल डॉ. अतिमा शर्मा ने ने बताया कि फॉरेन में फैकल्टी प्रोग्राम हम करवाते रहते हैं। केएमवी और चैथम यूनिवर्सिटी यूएसए पहले से एक्सचेंज प्रोग्राम के तहत काम कर रहे हैं। इसलिए केएमवी स्टूडेंट्स के पास हमेशा फॉरेन में स्ट्डी का एक मौका मौजूद रहता है।