पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • माता के मंदिर को सोने का बनाना है...

माता के मंदिर को सोने का बनाना है...

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जालंधर | श्रीदेवी तालाब मंदिर परिसर स्थित शक्तिपीठ त्रिपुरमालिनी मंदिर में भजन संध्या हुई। विजय राजन एंड पार्टी बेबी गायत्री एंड पार्टी ने मईयां जी दे द्वार भक्त आए दूरो-दूरो, माता के मंदिर को सोने का बनाना है, चलो बुलावा आया है-माता ने बुलाया है... भजनों से भक्तिमय माहौल बनाया। जय माता के सामूहिक जयघोष अनूठी छठा बिखेर रहे थे। संध्या की देखरेख विश्व विख्यात भजन लेखक बलबीर निर्दोष ने की, जबकि मंच संचालन बलदेव आनंद ने किया। इस अवसर पर प्रदीप पुजारी, दीपक कपूर, राकेश महाजन, पूजा शर्मा, विशाल शर्मा, सीमा गलहोत्रा, रीटा शर्मा, विपन झांजी, मुनीष शर्मा और पवन मेहता भी थे।