- Hindi News
- कॉलेज कैंप्स में भाजपा मेंबरशिप मुहिम 15 से
कॉलेज कैंप्स में भाजपा मेंबरशिप मुहिम 15 से
कॉलेज कैंप्स में भाजपा मेंबरशिप मुहिम 15 से
नूरमहल | भारतीयजनता युवा मोर्चा जिला जालंधर देहाती दक्षिणी की मीटिंग जिला प्रधान मुकेश भारद्वाज की देखरेख में हुई। इसमें मेंबरशिप को-इंचार्ज पंजाब अमित सांपला, सोशल मीडिया इंचार्ज पंजाब गौरव शर्मा, प्रभारी जिला जालंधर देहाती दक्षिणी अशोक दुग्गल ने शिरकत की। इस दौरान पूरे देश में चल रहे भाजपा के मेंबरशिप अभियान बारे चर्चा की गई। युवा मोर्चा की तरफ से 15, 16, 17 दिसंबर को विभिन्न जिलों के कॉलेजों के कैंप्स में चलाए जाने वाले मेंबरशिप अभियान बारे बताया गया और ड्यूटियां लगाई गईं। इस दौरान बलदेव बब्बू, नीरज जोशी, गगन स्याल, गुरविंदर सिंह, दीपक शर्मा भी थे। -भास्कर