- Hindi News
- करतारपुर में बच्चों को भ्रष्टाचार के खिलाफ जागरूक किया
करतारपुर में बच्चों को भ्रष्टाचार के खिलाफ जागरूक किया
करतारपुर में बच्चों को भ्रष्टाचार के खिलाफ जागरूक किया
करतारपुर | एसएसपीविजिलेंस ब्यूरो रेंज जालंधर रूपिंदर सिंह की देखरेख में सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल करतारपुर में भ्रष्टाचार जागरूकता कैंप लगाया गया। इस दौरान पुलिस अधिकारी सोमनाथ, निर्मलजीत सिंह सहोता, दलबीर सिंह, सतपाल सिंह भी पहुंचे। स्कूल प्रिंसिपल हरविंदर कौर, कुलदीप कौर, संदीप कौर ने बताया कि विजिलेंस विभाग के अधिकारियों ने बच्चों को भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज बुलंद करने के लिए कहा। उन्होंने भ्रष्टाचार कर रहे अधिकारियों की शिकायत करने के लिए भी प्रेरित किया।