खाना बनाते झुलसी महिला की मौत
नकोदर | गतदिनों मोहल्ला गुरु रविदासपुरा की महिला स्टोव पर खाना बनाते समय झुलस गई थी। उसकी जालंधर के अस्पताल में मौत हो गई। बलविंदर कौर प|ी हरमेश लाल वासी वरिआण जालंधर ने पुलिस के पास बयान दर्ज करवाया कि उनकी बेटी मनजीत कौर की शादी 8 साल पहले मोहल्ला गुरु रविदासपुरा के बूटा राम के साथ हुई थी। गत दिनों उनकी बेटी स्टोव पर खाना बताने समय झुलस गई। उसे सरकारी अस्पताल नकोदर दाखिल करवाया गया। उसकी हालत गंभीर होने के कारण उसे जालंधर के अस्पताल में दाखिल करवाया गया। वहां उसकी मौत हो गई।