पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सत्संग में भी आशुतोष के जल्द लौट आने का दावा

सत्संग में भी आशुतोष के जल्द लौट आने का दावा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जालंधर | नूरमहलस्थित दिव्य ज्योति जागृति संस्थान में रविवार को हुए भंडारे में एक बार फिर आशुतोष महाराज के समाधि से लौटने का दावा किया गया। भजनों और वीडियो के जरिये भक्तों को महाराज की वापसी की उम्मीद बंधाई गई। मौसम खराब होने के बावजूद 20 हजार से ज्यादा श्रद्धालु मासिक सत्संग में पहुंचे। आश्रम प्रबंधन ने एक टोल फ्री नंबर जारी कर इस पर बुधवार रात 12 बजे तक मिस काॅल करने की अपील की है। प्रबंधन का कहना है कि ज्यादा से ज्यादा मिस कॉल आने पर कोर्ट को बताया जा सकेगा कि कितने लोग नहीं चाहते कि महाराज का अंतिम संस्कार हो। {पढ़ें|जालंधरभास्कर