पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गवर्नमेंट स्कूल जालंधर बना चैंपियन

गवर्नमेंट स्कूल जालंधर बना चैंपियन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
11वें ऑल इंडिया सरदार बलवंत कपूर मेमोरियल हॉकी टूर्नामेंट में गवर्नमेंट मॉडल स्कूल जालंधर ने सीआरजेएड सोनीपत को 2-1 से पराजित कर ट्रॉफी पर कब्जा जमा लिया। रविवार को ओलंपियन सुरजीत हॉकी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मैच में सोनीपत के लिए अमित ने 40वें मिनट फील्ड गोल कर टीम का खाता खोला। 60वें मिनट में जालंधर के इंद्रजीत सिंह ने शानदार गोल कर स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया। 62वें मिनट में जालंधर को पेनल्टी कॉर्नर मिला जिस पर धमेंद्र सिंह ने गोल कर टीम को 2-1 से बढ़त दिला दी। अंत में यही स्कोर निणार्यक साबित हुआ। गुरू गोबिंद सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज लखनऊ ने बाबा गुरमुख सिंह उतम सिंह स्कूल खडूर साहब को 6-2 के साथ हरा कर तीसरा स्थान हासिल किया। लखनऊ की टीम के आगे विपक्षी टीम की एक नहीं चली।

िवजेता जालंधर की टीम ट्रॉफी के साथ।