- Hindi News
- जिमखाना में हेल्थ क्लब के सोना और स्टीम बाथ बंद
जिमखाना में हेल्थ क्लब के सोना और स्टीम बाथ बंद
जिमखानाक्लब मेंदो दिन से हेल्थ क्लब की सोना स्टीम बाथ खराब पड़ी है। क्लब का गटर भी बंद है। नाराज मेंबर्स का कहना है कि कोई मेंबर भी इस तरफ ध्यान नहीं दे रहा है। मेंबर्स को पता भी नहीं है कि आखिर हेल्थ क्लब की चेयरमैनी किसे सौंपी गई है और वह किसे कहें। अभी तक नए चेयरमैन हेल्थ क्लब नहीं आए।
मेंबर्स का कहना है कि क्लब का गटर भी बंद पड़ा है। पानी बैक मार रहा है। एक्सरसाइज के बाद मेंबर्स को हर रोज सोना बाथ लेनी होती है, लेकिन दो दिन से बाथ नहीं ले पा रहे हैं। आरोप है कि पहले ही क्लब में मशीनरी को लेकर धांधली हुई है। क्लब की मशीनरी सही सप्लाई नहीं हुई है। लोगों को एक्सरसाइज के लिए घंटों इंतजार करना पड़ता है। एजीएम में भी इसका मुद्दा उठा था। इस हेल्थ क्लब में हुई फिजूल खर्ची की जांच भी एडीसी (डी) कुमार अमित कर रहे हैं। अभी रिपोर्ट आनी बाकी है। रिपोर्ट आने के बाद आरोपियों पर कार्रवाई की भी चेतावनी दी गई है।
दोनोंग्रुप कर रहे इंतजार : जिमखानाक्लब में अभी तक कोई ग्रुप नहीं बना पाया है। दोनों ग्रुप एक दूसरे के बनने की इंतजार कर रहे हैं। क्योंकि अभी प्रोग्रेसिव ग्रुप के सेक्रेटरी पद को लेकर जांच रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। इस ग्रुप के कैशियर और संयुक्त सचिव को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है।