एक घंटा बंद रहा बुकिंग काउंटर, हंगामा
सिटीरेलवे स्टेशनसमेत पूरे देश का रिजर्वेशन सिस्टम रविवार को एक घंटे तक ठप हो गया था। जिसकी वजह से यात्रियों को काफी परेशानी हुई। टिकट नहीं मिलने की वजह से यात्रियों ने हंगामा भी किया। लेकिन दिल्ली से सिस्टम में गड़बड़ी होने की वजह से अफसरों ने अपने हाथ खड़े गए दिए थे। रेलवे अफसरों ने बताया कि रविवार को सुबह 10.40 बजे से लेकर 11.40 बजे रिजर्वेशन सिस्टम ठप हो गया। बार-बार सिस्टम नो वर्किंग शो कर रहा था। इसकी वजह से टिकट बनना बंद हो गया। जबकि टिकट लेने आए यात्रियों को इस बात का जानकारी नहीं थी। जिसकी वजह से उन्होंने हंगामा किया। लेकिन बाद में उन्हें समझा कर मामले को शांत कर दिया गया। इसकी वजह से रिजर्वेशन काउंटर पर भीड़ लग गई थी।
रविवार को डिमांड अधिक होने के बावजूद रिजर्वेशन के दो काउंटर खोले
सिटी रेलवे स्टेशन पर रविवार को रिजर्वेशन के केवल दो ही काउंटर खोले गए। इसकी वजह से टिकट बुक करवाने आए लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। खास बात यह है कि रविवार को केवल दो बजे तक काउंटर खुलता है। इसकी वजह से भी लोगों में टिकट लेने को लेकर भगदड़ रही है। रेलवे अफसरों की मानें तो स्टाफ की कमी होने के चलते रविवार को केवल दो ही काउंटर खोले गए। जबकि आम दिनों में तीन से लेकर चार काउंटर खोले जाते हैं।