- Hindi News
- स्पोर्ट्स विंग के लिए ट्रायल कल से होंगे
स्पोर्ट्स विंग के लिए ट्रायल कल से होंगे
स्पोर्ट्स विंग के लिए हॉकी का ट्रायल 9 से लेकर 14 फरवरी के बीच सुरजीत हॉकी स्टेडियम में होगा।
फुटबॉल के ट्रायल गुरु गोबिंद सिंह स्टेडियम में 13 से 18 फरवरी, एथलेटिक्स के 16 से लेकर 21 फरवरी तक स्पोटर्स स्कूल, शूटिंग के 17 और 18 फरवरी को गांव बादल जबकि बॉक्सिंग के 23 और 24 फरवरी को पोलो ग्राउंड पटियाला में होंगे।
डीएसओ राकेश कौशल ने बताया कि इसके लिए तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। अलग-अलग उम्र वर्ग के खिलाड़ियों के अलग-अलग दिन ट्रायल होंगे।
हॉकीके ट्रायल: 9और 10 फरवरी को 12 से 14 उम्र वर्ग के, 11 और 12 फरवरी को-अंडर-17 के और 14 फरवरी को-अंडर-19 के ट्रायल होंगे।
फुटबालके ट्रायल: 13और 14 फरवरी को अंडर-14 के, 15 और 16 फरवरी को अंडर-17 के और 18 फरवरी को अंडर-19 के ट्रायल होंगे।
एथलेटिक्सके ट्रायल: 16और 17 फरवरी को अंडर-14 के, 18 और 19 फरवरी को अंडर-17 के और 21 फरवरी को अंडर-19 के ट्रायल होंगे।