पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एपीजे स्टूडेंट्स ने बेटियों को पढ़ाने के लिए करवाई चैरिटी

एपीजे स्टूडेंट्स ने बेटियों को पढ़ाने के लिए करवाई चैरिटी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एपीजेकॉलेजऑफ फाइन आर्ट्स में स्टूडेंट वेल्फेयर एसोसिएशन की ओर से चैरिटी शो करवाया गया। कार्यक्रम की मुख्यातिथि रहीं गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी के यूथ वेल्फेयर विभाग की डायरेक्टर डॉ. जगजीत कौर। स्टूडेंट्स के ग्रुप ने चैरिटी शो इकट्ठा किया और मनोरंजन के साथ साथ कॉलेज कैंपस में बच्चों और फैकल्टी से चैरिटी इकट्ठा की ताकि लड़कियों को पढ़ाने में योगदान दिया जाए।

प्रिंसिपल डॉ. सुचरिता शर्मा ने कहा कि क्योंकि बात लड़कियों को पढ़ाने की हो रही है इसलिए किसी सशक्त महिला का आना और इन बच्चों को प्रोत्साहित करना ही बच्चों के इस कदम की सफलता थी। जब डायरेक्टर डॉ. जगतीज कौर को पता चला कि बच्चे बेटियों को शिक्षित करने के लिए यह कार्यक्रम करवा रहे हैं तो उन्होंने किसी और कार्यक्रम में जाना था लेकिन पहले वो यहां आईं। उन्होंने कहा कि पिता का सम्मान करना चाहिए लेकिन मां का सम्मान बनाए रखना चाहिए। स्टूडेंट वेल्फेयर एसोसिएशन की डीन रुपाली सूद ने कहा कि चैरिटी शो के माध्यम से हमारा मकसद बच्चों को समाज के प्रति संवेदनशील के लिए यह हमारा प्रयास है।

एपीजे में डॉ. जगजीत कौर का स्वागत प्रिंसिपल डॉ. सुचरिता शर्मा ने किया। -भास्कर

एपीजे में स्टूडेंट्स ने कन्या भ्रूण हत्या के विरोध में एक नाटक का भी मंचन किया। -भास्कर