- Hindi News
- श्री गुरु ग्रंथ साहिब की वर्तमान प्रासंगिकता पर सेमिनार
श्री गुरु ग्रंथ साहिब की वर्तमान प्रासंगिकता पर सेमिनार
जालंधर | खालसाकॉलेज में श्री गुरु ग्रंथ साहिब अध्ययन केन्द्र की ओर से श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की वर्तमान प्रासंगिकता पर लेक्चर करवाया गया। यूएसए से सिख पंथ के विद्वान डॉ. जोगिंदर सिं आहलूवालिया ने कहा कि श्री गुरु ग्रंथ साहिब आधुनिक युग के मनुष्य का धर्म ग्रंथ है। जिसमें इंसान को धार्मिक के साथ साथ सामाजिक और आर्थिक विकास का भी रास्ता दिखाया गया है। प्रिंसिपल डॉ. गुरपिंद्र सिंह समरा, पंजाबी विभाग के मुखी डॉ. कुलवंत सिंह संधू और रविंदर पाल सिंह मौजूद थे।