मेयर वर्ल्ड स्कूल में कॉफी मॉर्निंग
जालंधर | मेयरवर्ल्ड स्कूल में कॉफी मॉर्निंग का आयोजन किया गया। दरअसल कॉफी मॉर्निंग का अर्थ है मीटिंग पॉइंट, जिसमें पेरेंट्स, टीचर्स और स्टूडेंट्स साथ बैठते हैं और बातचीत करते हैं। यह तीनों के बीच गैप कम करने और नए कोर्सेस पर चर्चा करने के लिए आयोजित की गई। स्कूल के डायरेक्टर ज्योति नगरानी, प्रिंसिपल जसविंदर सिंह हुंदल, डिप्टी हैड सुमित पुरी विशेष तौर पर मौजूद थे। दसवीं के बाद ग्यारहवीं में स्टूडेंट्स वोकेशनल और ह्यूमेनिटी स्ट्रीम के में क्या पढ़ सकते हैं, इन मुद्दों पर बात हुई।