- Hindi News
- चार साल के बच्चे को बचाते हुए जलकर मरी मां
चार साल के बच्चे को बचाते हुए जलकर मरी मां
पड़ोसियों को बताया, ही पुलिस को, पति और जेठ रात भर सोते रहे
क्राइमरिपोर्टर| जालंधर
गुलाब देवी हॉस्पिटल रोड के पास शहीद बाबू लाभ सिंह नगर में किराए के कमरे में एक महिला की जली हुई लाश मिली है। सुबह सवा नौ बजे पुलिस गई तो लाश जमीन पर थी। ऊपर चादर पड़ी थी। महिला पूरी तरह जल चुकी थी। सिर्फ हथेलियां सलामत थीं। बिस्तर पर चार साल का बेटा सोया था। जले हुए हाथों से जेठ चाय बना रहा था। पति भी कमरे में था।
इसी रोड की प्रेम एल्यूमीनियम फैक्ट्री में मजदूरी करने वाले हरगोविंद ने बताया कि रात नौ बजे वह और उसका बड़ा भाई दानबहादुर बाहर घूम रहे थे। तभी कमरे से चिल्लाने की आवाज आई। उसकी प|ी शांति (35) आग की लपटों में घिरी थी। उसके अनुसार, शांति आग ताप रही थी। उसके चार साल के बेटे आयुष के हाथ से पास में ही रखी मिट्टी के तेल की बोतल गिर गई। इससे आग लगी। बेटे को बचाने हुए उसकी प|ी आग से घिरी। उसकी चीखें सुनकर वे अंदर गए। उसके भाई के हाथ-मुंह और गला भी बचाते हुए जल गए। हरगोविंद अलबत्ता बिल्कुल ठीक है। उसके अनुसार, आग लगने पर वह बेटे को उठाकर बाहर ले आया। उसका भाई आग बुझाने लगा। इसलिए वह जल गया।
रात में उन्होंने तो पड़ोसियों को बताया, ही पुलिस को खबर की। हरगोविंद ने बताया कि उसकी प|ी की सांस थम चुकी थी। रात दस बजे वे उसे लेकर कहां जाते? उसका भाई जले हुए हाथों के साथ घर में सो गया। सुबह उसे सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। सुबह पड़ोसियों के बताने पर पुलिस वहां गई। पड़ोसियों ने बताया कि उन्होंने रात में चीखें तो सुनी थीं मगर यह सोचकर चुप रहे कि मियां-बीवी में झगड़ा हो रहा होगा। पुलिस को पहले यह सूचना मिली कि पति-प|ी ने आग लगाकर खुदकुशी कर ली है। वहां जाकर पता चला कि मौत महिला की हुई है। यह परिवार बिहार का रहने वाला है। दोनों भाई एक ही फैक्ट्री में काम करते हैं। पुलिस ने धारा 174 के तहत गैर-कुदरती मौत का केस दर्ज कर लिया है। एसएचओ नवदीप सिंह ने बताया कि आगे जैसा महिला के मायकेवाले कहेंगे, वैसा एक्शन लिया जाएगा।